जमुई : जिले के सभी पंचायत हो सुखाड़ घोषित, भाजपा ने DM से की मांग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 24 सितंबर 2019

जमुई : जिले के सभी पंचायत हो सुखाड़ घोषित, भाजपा ने DM से की मांग

gidhaur.com | न्यूज़ डेस्क】 :-
बीते दिनों सरकार द्वारा जमुई जिले के कुछ पंचायतों को ही सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने से किसानों में काफी मायूसी देखी जा रही है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान किसानों की दयनीय स्थिति को देखते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिला पार्षद बिकास प्रसाद सिंह के नेतृत्व में भाजपा का एक शिष्टमंडल द्वारा जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में एडीएम कुमार संजय प्रसाद को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन देकर खैरा एवं चकाई प्रखंड के सभी पंचायतों व जिले के बाकी बचे पंचायतों को अविलंब सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने का आग्रह किया।


      ज्ञापन के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को जमुई जिला अंतर्गत खैरा एवं चकाई प्रखंड सहित बाकि बचे जिले के पंचायतों को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने का आग्रह किया।
  भाजपा नेता बिकास सिंह ने ज्ञापन में मुख्यमंत्री से कहा कि जमुई जिला में इस बार औसत से काफी कम बारिश हुई है। पूरा जिला कमोवेश भीषण सूखे की चपेट में है। ग्रीष्म ऋतु में ही जलस्तर काफी नीचे चले जाने से जिलेवासी पेयजल को लेकर पूर्व से ही फ़ज़ीहत झेल रहे है। लोगो को वर्षा ऋतु से उम्मीद थी लेकिन सिवाय निराशा के कुछ हाथ नही लगा। सबसे बड़ी समस्या कम वर्षा से जनजीवन का आधार कहे जाने वाले कृषि क्षेत्र को झेलना पड़ रहा है। ऐसी ही स्तिथि कमोवेश जमुई सहित पूरे राज्य की है। 
 पूरे राज्य के एक बड़े भूभाग को सुखाड़ग्रस्त घोषित करने के लिए उन्होंने सीएम को धन्यवाद का पात्र बताया।
श्री सिंह द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मालूम चला जमुई के दो सबसे बड़े प्रखंडों खैरा एवं चकाई  सहित कुछ और पंचायतों को सुखाड़ग्रस्त इलाको में शामिल नही किया गया है जबकि इन जगहों की भी स्तिथि शेष जगहों से भिन्न नही है। आधे से ज्यादा भू-भाग पर रोपनी नही हुई है जहां हो गयी है वहां वर्षा के अभाव में वो बर्बाद हो चुकी है । पूर्व में भी ये दोनों प्रखंड सूखा और उग्रवाद जैसी समस्याओं को झेल रहे है।


 उन्होंने अपने ज्ञापन में आग्रह करते हुए कहा कि औसत से काफी कम बारिश होने से किसानों द्वारा लगाए गए खरीफ फसल जलस्तर काफी नीचे चले जाने के कारण पटवन नही होने से सभी फसल सुख कर मर चुका है । इसलिए किसानों की दयनीय स्थिति को देखते हुए अविलंब उक्त क्षेत्रो को भी सुखद क्षेत्र घोषित किया जाय ।
  जमुई जिले के किसानों में जो वर्षा कम होने के कारण मायूसी से सहमत ज्ञापन सौपने वालो में भाजपा जिला प्रवक्ता नरेंद्र सिंह,जिला मीडिया प्रभारी उदय नारायण सिंह, गरसण्डा मंडल अध्यक्ष निर्मल कुमार सिंह, योगेन्द्र पासवान, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ठाकुर दुगडुग सिंह, महामंत्री बालमुकुंद सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष बिरेन्द्र शर्मा, रोहित सिंह सहित अन्य शामिल थे ।

Post Top Ad -