सोनो (मदन शर्मा) :
प्रखंड के बलथर पंचायत के नावाडीह, तेरुखा निवासी भाजपा नेता अभिनंदन सिंह रविवार को लंबी बिमारी के बाद निधन हो गया। वे 58 वर्ष के थे। अभिनंदन सिंह के निधन की खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया है। अभिनंदन सिंह वर्तमान भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह चाचा थे।
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने मौत की खबर सुनते ही अपने टीम के साथ उनके घर पर पहुंचकर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। अभिनंदन सिंह सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। वे संघ के स्वयं सेवक से भाजपा प्रखंड अध्यक्ष पद पर विराजमान रहे। वे स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यालय प्रबंधन कमिटी मे भी सचिव पद रहे।
स्थानीय मुखिया ललित नारायण सिंह भी उनके घर पहुंच परिजनों से मिले और शोक संवेदना व्यक्त किया।
प्रदेश भाजपा नेता, पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं दानापुर रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य विकास प्रसाद सिंह ने कहा कि उनके निधन से व्यक्तिगत क्षति हूई है। वे कर्तव्यनिष्ठ व प्रशंसनीय समाजिक कार्यकता थे। ईश्वर से प्रार्थना करते है कि उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी मे सहने की क्षमता दे और मृत आत्मा को शांति प्रदान करे। पूर्व पंचायत समिति सह भाजपा नेता अशोक तमोली, शिक्षाविद्ध कामदेव सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक कामदेव दुवे, प्रदीप पाण्डेय, किसान मोर्चा प्रखंंड भाजपा अध्यक्ष संजय सिंह, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, पूर्व मुखिया सह जदयू नेता संजय मंडल, प्रखंड जनवितरण दुकानदार संघ अध्यक्ष शिवशरण पाण्डेय, पूर्व प्राचार्य त्रिभुज प्र. सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक रामजपो सिंह, प्राधानाध्यापक रंजीत कुमार मिक्ष, डा. एम. एस. परबाज ने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया।






