अलीगंज : राजस्व विभाग के संयुक्त सचिव ने किया अंचल कार्यालय का निरीक्षण, कर्मियों से हुई पूछताछ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 14 सितंबर 2019

अलीगंज : राजस्व विभाग के संयुक्त सचिव ने किया अंचल कार्यालय का निरीक्षण, कर्मियों से हुई पूछताछ

अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-
प्रखंड के अंचल कार्यालय पहुंच कर राजस्व विभाग के संयुक्त सचिव वीरेन्द्र कुमार पासवान ने शनिवार को दिनभर अंचल कार्यालय के कागजातों की जांच की। अंचल कार्यालय में निरीक्षण पंजी नही देख संयुक्त सचिव ने अंचलाधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि अंचल नाजिर के खिलाफ प्रपत्र क गठन कर देने की चेतावनी दी।


 संयुक्त सचिव  ने बताया कि अंचल एवं प्रखंड कार्यालय में चल रहे कार्यों की समीक्षा किया जा रहा है। संयुक्त सचिव ने बारी-बारी से अंचल के सभी कागजातो रोक पंजी,कैश बुक,लेखा पंजी, सहित अन्य की जांच किया गया और मोटेशन में पेडिंग चल रहे कार्यों पर नाराजगी प्रकट की उन्होंने आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण करते हुए  कर्मियों  से सभी संसाधनों के बारे में भी जानकारी लिया। साथ ही अंचल में रिक्त पदों के बारे मे भी सीओ से जानकारियाँ हासिल की। अंचल में दाखिल खारिज के लंबी आवेदनों को देखकर सीओ को जल्द से जल्द निष्पादन कराने की बात कही। 
मौके पर डीसीएलआर मो. अतहर , प्रभारी सीओ रंधीर कुमार सहित सभी अंचल कर्मी मौजूद थे।

Post Top Ad -