अलीगंज : सीओ आते हैं यात्री बस से, सप्ताह में 3 दिन तय करते हैं 50 किमी. की दूरी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 2 सितंबर 2019

अलीगंज : सीओ आते हैं यात्री बस से, सप्ताह में 3 दिन तय करते हैं 50 किमी. की दूरी

अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-
जिले के बरहट के अंचलाधिकारी रंधीर प्रसाद को अलीगंज अंचल का अतिरिक्त प्रभार कुछ दिन पहले ही मिला है। लेकिन अंचल में वाहन नहीं रहने से यात्री बस से 50- 60 किलोमीटर बस की यात्रा कर बरहट से अलीगंज आने को विवश है।


बता दे कि जिले में बरहट और अलीगंज अंचल अधिकारी को गाड़ी उपलब्ध नही है, जिससे बरहट सीओ को अलीगंज आने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रभारी अंचलाधिकारी ने बताया कि हाल ही के दिन अलीगंज अंचल का मुझे अतिरिक्त प्रभार मिला है। वाहन नहीं रहने से मुझे बरहट से अलीगंज और जमुई बस की यात्रा 50 किलोमीटर तय करना पड़ता है। जिससे आवश्यक काम निपटाने में समय लग जा रहा है। उन्होंने बताया कि मैं बरहट में सीओ के पद पर पदस्थापित हूं ।लेकिन वाहन नही रहने सप्ताह के हर शनिवार को लोक शिकायत निष्पादन शिविर में पहुंचने में काफी विलंब हो जाती है,और समय पर जन समस्याओं व दोनों अंचल का कार्य में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रभारी सीओ ने बताया कि वाहन की समस्या के बारे में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार को भी अवगत करा दिया गया।
बता दे कि अलीगंज दाखिल व आवासीय,जाति बनने में काफी विलंब हो रही है। जिससे खासकर छात्रों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Responsive Advertisement