झाझा : नवयुवक संघ ने मनाई भगत सिंह 112वीं जयंती, व्यक्तित्व को बताया आदर्श - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 28 सितंबर 2019

झाझा : नवयुवक संघ ने मनाई भगत सिंह 112वीं जयंती, व्यक्तित्व को बताया आदर्श

(झाझा/संवाददाता ) :-
शनिवार को नवयुवक संघ के संयोजक गौरव सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आजाद देश के महान सपूत भगत सिंह की 112वीं जन्म जयंती मनाई गई।



वही संघ संयोजक गौरव सिंह राठौड़ ने कहा कि हमे किसी भी सूरत मे ऐसे सपूत को कभी नही भूलना चाहिए जिन्होंने अपने कम उम्र में ही अपने देश के लिए कुर्बानी दे दी। ये युवाओं के प्रेरणास्रोत के साथ-साथ देश के कर्णधार भी हैं। जयंती को लेकर संघ के युवाओं द्वारा शोभा यात्रा तय की गई थी, पर बारिश के कारण इसे स्थगित की गई। इसके बाद संघ कार्यालय के प्रांगण में एक सभा आयोजित की गई जिसमें शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को युवाओं द्वारा श्रद्धांजली अर्पित की गई।
मौके पर अमित कुमार, विक्की राव, रोशन सिंह, धीरज यादव, विशाल पासवान, मिठठू कुमार, आदिल, छोटू वर्णवाल, ब्रजेश पाण्डेय,  शेठी रावत, सुनिल ठाकुर, निर्भय, कमल राज, जय मांझी, सिद्धार्थ सहित दर्जनों युवा उपस्थित थे।
Input - (शक्ति प्र. शर्मा)

Post Top Ad -