सोनो : बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता ने लगाई थाने में गुहार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 30 अगस्त 2019

सोनो : बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता ने लगाई थाने में गुहार


सोनो (न्यूज़ डेस्क) :-
शुक्रवार को थाने क्षेत्र के पैरामटियाना गांव में एक 12 वर्षीय बालिका एक युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया है। पीड़िता ने सोनो थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।


आवेदन के अनुसार, शुक्रवार की सुबह में पीड़िता ने बकरी खुटने के लिए खेत में गई थी और पीछे से एक अल्पसंख्यक समुदाय की युवक ने पीछे से हाथ पकड़ कर खींच लिया और मुँह बंद कर मक्का की खेत मे ले जाना चाहता था। इसी बीच में हल्ला करने पर कई महिलाएं पहुंचे और बालिका को छुड़ाया। हल्ला होने पर पीड़िता की मां पहुंची। युवक की परिजन भी पहुंचे और इसी बीच मारपीट की नौबत आ गई। 


पीड़िता की मां के साथ अल्पसंख्यक समुदाय युवक ने मारपीट कर दिया। मारपीट होने के बाद पीड़िता अपने समुदाय के लोगों के साथ सोनो थाना पहुंचे और थानाध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।
जानकारी अनुसार, पीड़िता के पिता कोलकाता में मजदूरी करते हैं। पैरामटियाना गांव में फिलहाल माहौल गर्म है। युवक को पकड़ने के लिए पुलिसिया छानबीन जारी है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जल्द ही युवक की गिरफ्तार कर हिरासत में लिया जायेगा।

Input - (मदन शर्मा,सोनो)

Responsive Advertisement