ब्रेकिंग न्यूज

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : 19000 शौचालय बनाने का था लक्ष्य , मात्र 3000 को ही मिली प्रोत्साहन राशि

अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह):-

स्वच्छता को लेकर पूरे देश में एक अभियान जोरों से चल पड़ी है। जिसमें लोहिया स्वच्छता के तहत हर घरों में शौचालय होना जरूरी है। इसके लिए लोगों के बीच जागरूकता फैलाकर शौचालय निर्माण कराने के लिए सभी विभाग के अधिकारियों से लेकर कर्मियों तक लगे हुए है।लेकिन जिले के अलीगंज प्रखंड में यह कार्य कछुए की चाल चल रही है।


अलीगंज प्रखंड के 13 पंचायतों के मिलाकर कुल 19 हजार शौचालय का निर्माण होना था। जिसमें अभी तक 6 हजार सात सौ शौचालय निर्माण  किये जाने की बात प्रखंड के अधिकारियों  द्वारा कही जा रही है।लेकिन अधिकारियों व कमियों की कमीशनखोरी के चक्कर में अभी तक मात्र तीन हजार लाभुको को प्रोत्साहन राशि का भुगतान हो पाया है। अब आप सहज अंदाजा लगा सकते है कि सरकार ने यह घोषणा कर रखा है कि जो लाभुक शौचालय बना लिया है उसे प्रोत्साहन के रूप में 12 हजार राशि उनके खाता में दिया जाना है। जबकि यह योजना वर्ष 2018 में शुरूआत हुई और साल भर में प्रखंड भर में मात्र तीन हजार लाभुको को इस योजना का लाभ मिल सका है। यह योजना अलीगंज में लक्ष्य से काफी पीछे है।
लाभुक रजिया खातुन, सीमा देवी , सरिता देवी, काजल देवी सहित दर्जनों लाभुको ने बताया कि शौचालय निर्माण कराये एक वर्ष होने को है लेकिन आज तक प्रोत्साहन राशि नही मिल सका है। दस महीनों से प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट रही हूं। जो लाभुक दो हजार देता है उसके राशि तुरंत भेज दिया जाता है। और सुविधा शुल्क नही देने वाले को आवेदन तक गायब कर दिया जाता है।
जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव महेश सिंह राणा, समाजसेवी धर्मेंद्र कुशवाहा ने बताया कि अलीगंज प्रखंड में शौचालय के प्रोत्साहन राशि में बिचौलिया हावी है। उन्होंने कहा कि इतना ही नही प्रखंड में अधिकारियों व कर्मियों तथा बिचौलियो की साठ-गाठ से शौचालय नही बनाने वाले को भी योजना का लाभ दिया गया है। सुत्र बताते है कि एक ही शौचालय पर तीन बार शौचालय की राशि दी गई है। उन्होंने  जिलाधिकारी से अलीगंज प्रखंड में शौचालय निर्माण के प्रोत्साहन राशि भुगतान की जांच कराने की मांग किया है। जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत मिलते ही इसकी जांच करवाया जाएगा। जो दोषी होंगे उन पर कारवाई भी की जाएगी।