गिद्धौर : भाजपा ने सदस्यता अभियान चलाया, लोगों से की सहयोग की अपील - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 21 अगस्त 2019

गिद्धौर : भाजपा ने सदस्यता अभियान चलाया, लोगों से की सहयोग की अपील

गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :-

प्रखंड के गिद्धौर लार्ड मिन्टों टावर के प्रांगण में भाजपा मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह अध्यक्षता में भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम चलाया गया। इस अभियान में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा नेता व प्रखंड प्रमुख शंभू कुमार केशरी ने मुख्य रूप से भाग लिया।


इस अवसर  सदस्यता अभियान में भाजपा नेता व प्रखंड प्रमुख शंभू केशरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग भाजपा के एक मजबूत स्तंभ हैं। आप भाजपा की संस्था स्वयं एवं ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने में पार्टी का सहयोग करें। हम सबका दायित्व है कि हम ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता को ग्रहण करने में लोगों को सहयोग करें।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह, जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ सह संयोजक कुणाल सिंह,भाजपा नेता धमेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र तिवारी , शंकर यादव के अलावे दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post Top Ad -