अलीगंज : अरुण जेटली के निधन पर शोकसभा आयोजित , लोगों ने दी श्रद्धांजलि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 25 अगस्त 2019

अलीगंज : अरुण जेटली के निधन पर शोकसभा आयोजित , लोगों ने दी श्रद्धांजलि

अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-

पूर्व केंद्रीय वित मंत्री अरूण जेटली के निधन पर अलीगंज बाजार स्थित आनंद विद्या निकेतन में सर्वदलीय शोक सभा का आयोजन प्रो. आनंदलाल पाठक की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सर्व प्रथम लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया गया।


 प्रो. आनंद लाल पाठक ने कहा कि जेटली साहब देश के आर्थिक मजबूती के लिए काफी मेहनत किया है। जिसे लोग सदैव याद करेंगे। युवा शक्ति के प्रांतीय नेता शशिशेखर सिंह 'मुन्ना' ने कहा कि वे कुशल राजनीतिकार,प्रख्यात कानूनविद थे। लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बखोरी  पासवान ने कहा कि उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए एक बड़ी त्रासदी है। समाजसेवी धर्मेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने अपने मंत्रीत्वकाल काल में देश को कई मूल्यवान निर्णय देकर देश को मजबूत व सशक्त बनाने का काम किया है। शोक व्यक्त करने वालों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रभुदयाल सिंह, राजेश पासवान, अभिराम कुमार, ब्रह्मदेव सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, अवधेश यादव,रोहित कुमार, चंद्रशेखर आजाद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -