अलीगंज : दबंगों ने JDU पंचायत अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य को पीटा, 7 निश्चय योजना को किया अवरुद्ध - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 25 अगस्त 2019

अलीगंज : दबंगों ने JDU पंचायत अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य को पीटा, 7 निश्चय योजना को किया अवरुद्ध

अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-
चंद्रदीप थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में दबंगो ने रविवार को मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नली-गली निर्माण कार्य करवा रहे इस्लामनगर पंचायत के  वार्ड संख्या चार के वार्ड सदस्य सह जदयू पंचायत अध्यक्ष फारूख अब्दुला को गांव के मो. साजिद,शमसरजा सहित चार लोगों ने मिलकर बेरहमी से पिटाई कर दिया,जिससे वार्ड सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

 जख्मी वार्ड सदस्य ने बताया कि अपने वार्ड में सात निश्चय योजना के तहत नली का निर्माण कार्य चल रहा था। गांव के ही दबंग प्रवृति के मो साहिद  सहित आधा दर्जन लोगों ने कार्य स्थल पर आकर काम को अवरूद कर दिया और रंगदारी की मांग करने लगा। जब मैं इसका विरोध किया तो वे सभी मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया। और मेरे बीच -बचाव को आई मेरी पत्नी से भी लोगों ने अभद्र व्यवहार किया। घायल वार्ड ने बताया कि जब दबंगो को इतना से मन नही भरा तो मेरे घर मेरी दो पुञी के साथ भी मारपीट कर 15 वर्षीय हीना खातुन को दांत तोड़ दिया है। सभी घायल का इलाज अलीगंज अस्पताल में किया जा रहा है। घायल वार्ड सदस्य ने चंद्रदीप थाना में आवेदन देकर दबंगो पर मामला दर्ज कर कारवाई करने की मांग किया है। घटना के बाद से वार्ड सदस्य के परिजनों में भय व दहशत बना हुआ है।थानाधयक्ष सुनील कुमार ने बताया शिकायत मिली है। मामला दर्ज कर कारवाई की जाएगी।

Post Top Ad