सोनो : पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक सभा आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 7 अगस्त 2019

सोनो : पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक सभा आयोजित

सोनो (न्यूज़ नेटवर्क) :-

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय बाजार स्थित धर्मशाला में शोक सभा का आयोजन किया।
आयोजित शोक सभा कार्यक्रम में बुद्धिजीवियों, शिक्षाविद, सहित सर्वदलीय लोगों ने भाग लिया। सभी लोगों ने नम आंखों से उनके आत्मीय शांति के लिए दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी।


स्थानीय व भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि सुषमा स्वराज के साथ उन्हें दो बार मंच साझा करने का मौका मिला था। उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज कई बार सोनो आईं। वे एक प्रखर वक्ता थी। अपने मृदुभाषी स्वभाव से कई बार विरोधियों के मुँह पर ताले भी लगाए। आज उनके दिवंगत हो जाने से उनकी कमी पूरे देश को खलेगी।
इस अवसर पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, पूर्व पंचायत समिति अशोक तमोली, योगेश्वर मालाकार, विजय बर्णवाल, भगवान भगत, अभिषेक पाण्डेय, शिक्षाविद् कामदेव सिंह, पूर्व प्राधानाध्यापक कामदेव दुबे, किसान मोर्चा के संजय सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, आदि लोग उपस्थित थे।

Input - (मदन शर्मा, सोनो)

Responsive Advertisement