खैरा : पैक्स मतदान केन्द्र पूर्ववत करने हेतु दिया गया आवेदन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 27 अगस्त 2019

खैरा : पैक्स मतदान केन्द्र पूर्ववत करने हेतु दिया गया आवेदन


[gidhaur.com | न्यूज़ डेस्क] :-

आगामी पैक्स चुनाव को देखते हुए जिले के खैरा प्रखंडान्तर्गत चुवां पंचायत में पैक्स मतदान केंद्र परिवर्तन कर पूर्ववत करने के लिए,वहां के पूर्व सरपंच रामानंद मोदी की अगुवाई में ग्रामीणों द्वारा एक सामुहिक आवेदन पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी सह पैक्स निर्वाचन अधिकारी खैरा को दिया गया।


जिसमें मतदान केंद्र, वर्तमान पैक्स अध्यक्ष के खलिहान के पास बन जाने पर आपत्ति व्यक्त करते हुए मतदान में धांधली की आशंका होने की बात कही गयी है।इस बाबत पूछे जाने पर रामानंद मोदी ने बताया कि जिले के कई पंचायतों में पैक्स द्वार धान खरीद में धांधली का मामला सुर्खियों में है।जिसको लेकर हमसभी ने तत्परता दिखाते हुए यह कदम उठाया है।वहीं कुछ लोगों ने इसे आपसी राजनैतिक रंजिश बताया है।

Responsive Advertisement