मांगोबन्दर : ABVP ने चलाया सदस्यता अभियान, संगठन से जुड़ने के लिए छात्रों को किया प्रेरित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 27 अगस्त 2019

मांगोबन्दर : ABVP ने चलाया सदस्यता अभियान, संगठन से जुड़ने के लिए छात्रों को किया प्रेरित

[gidhaur.com | न्यूज़ डेस्क] :-

जिले के प्लस टू हाई स्कूल चुआं में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व मांगोबंदर इकाई के प्रखंड संयोजक नीरज रावत ने किया।
मौके पर मौजूद अभाविप कार्यकर्ता पिन्टू  मोदी, ब्रजेश मोदी , गोरेलाल सिंह, पवन पांडेय,और विकाश कुमार आदि ने विद्यार्थियों को परिषद की कार्य प्रणाली से परिचित कराया और उन्हें संगठन की सदस्यता दिलाई।

एबीवीपी मांगोबंदर ईकाई के प्रखंड संयोजक ने  कहा कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। शैक्षणिक समस्याओं को दूर करने और कॉलेज परिसर को स्वच्छ रखने के लिए परिषद हमेशा से प्रयासरत रही है। शिक्षा में गुणात्मक सुधार की पैरवी भी समय-समय पर परिषद करती आई है। ज्ञान, शील और एकता जैसे ध्येय वाक्य को लेकर चलने वाले विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान मांगोबंदर  नगर के सभी+2 हाई स्कूल  में जा के विद्यार्थियों से संपर्क कर उन्हें परिषद से जोड़ा जाएगा।

Input -[शुभम मिश्र, मांगोबन्दर]

Post Top Ad -