गिद्धौर से बंधौरा गांव जाने वाली जर्जर सड़क हादसों को न्योता दे रहा है - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 27 अगस्त 2019

गिद्धौर से बंधौरा गांव जाने वाली जर्जर सड़क हादसों को न्योता दे रहा है

[न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा] :-

गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय से बंधौरा गाँव जाने वाली सड़क की हालत काफी दयनीय हो गई है। सड़क जर्जर हो जाने से आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
जर्जर सड़क के कारण बंधौरा के लोगों को किसी काम से गिद्धौर आने में घंटों समय लग जाता है। इस पथरीले सड़क पर कई जगह गड्ढे बन चुके हैं, जिस कारण लोगों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है। 

जानकारी के अनुसार, काफी पहले इस सड़क की मरम्मतिकरण कराई गई थी, पर रखरखाव में अभाव के कारण दिन ब दिन सड़क की स्थिति जर्जर होती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं।
ग्रामीण बताते हैं कि बंधौरा गाँव से गिद्धौर जाने वाली सड़क की हालत इतनी ज्यादा दयनीय हो चुकी है कि इसपर वाहन लेकर चलना तो दूर की बात है पैदल चलना भी मुसीबत से कम नहीं है। कहीं-कहीं तो इस सड़क पर जानलेवा गड्ढे बन चुके हैं। राहगीर इस रास्ते से नितदिन जान जोखिम में डालकर गुजरते हैं। सड़क का खस्ताहाल रोजाना हादसों को न्योता दे रहा है, लेकिन इस बदहाल सड़क की सुध लेने वाला कोई नहीं है। 

Post Top Ad -