गिद्धौर : JDU ने जारी की संगठनात्मक चुनाव की तिथि, पीठासीन पदाधिकारी व पर्यवेक्षक घोषित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 26 अगस्त 2019

गिद्धौर : JDU ने जारी की संगठनात्मक चुनाव की तिथि, पीठासीन पदाधिकारी व पर्यवेक्षक घोषित

 
[न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा] 

प्रखंड के सभी पंचायत स्तर के पीठासीन पदाधिकारी के नामों की सूची एवं चुनाव व तिथि जदयू द्वारा घोषित कर दी गयी है।


इस सदर्भ में जदयू के प्रखंड  निर्वाचन पदाधिकारी अजय ठाकुर ने सभी पदाधिकारीयों से निष्पक्षता पूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने की अपील की। इसको लेकर गिद्धौर प्रखंड के 8 पंचायतों के नाम सहित पर्यवेक्षक एवं पीठासीन पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गयी। उन्होंने बताया कि चुनाव 28 अगस्त से 1 सेप्टेम्बर के बीच आयोजित होगी। इसी क्रम में
28 अगस्त को रतनपुर एवं कुंधुर पंचायत, 29 अगस्त को पूर्वी गुगुलडीह एवं कोल्हुआ, 30 अगस्त को सेवा एवं गंगरा, तथा 1 सितम्बर को मौरा एवं पतसंडा पंचायत में जदयू की संगठनात्मक चुनाव सम्पन्न कराई जाएगी।
- किनको मिली कहाँ की जिम्मेदारी -
पंचायत      -  पीठासीन पदाधिकारी  -   पर्यवेक्षक
रतनपुर एवं कुंधुर  ->  अशोक केशरी  - बॉबी कुमार
पूर्वी गुगुलडीह एवं कोल्हुआ ->   चंदन तांती   - अवध किशोर सिंह
सेवा एवं गंगरा ->  मनोज राम  - महेंद्र साह
मौरा  ->  मुन्ना गोपाल केशरी - शिबू राम
गिद्धौर (पतसंडा)  ->  गोपाल झा  - शिबू राम

Post Top Ad -