सिमुलतला : राधा मेमोरियल एकेडमी के बच्चों ने मटका फोड़कर मनाया जन्माष्टमी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 23 अगस्त 2019

सिमुलतला : राधा मेमोरियल एकेडमी के बच्चों ने मटका फोड़कर मनाया जन्माष्टमी


सिमुलतला (गणेश कुमार सिंह) : सिमुलतला भी अब शिक्षा एवं कला के पथ पर अग्रसर बढ़ता जा रहा है।जिसका श्रेय राधा मेमोरियल एकेडमी के निदेशक सह विज्ञान शिक्षक दिवाकर सिंह को जाता है। इस प्रगति का उदाहरण इस छोटे से क्षेत्र में जन्माष्टमी महोत्सव को मंच पर नन्हे मुन्हे बच्चों ने झांकी निकाल व नृत्य कर किया गया।

शुक्रवार को राधा मेमोरियल एकेडमी सिमुलतला के प्रांगण में प्रधानाचार्य राहुल कुमार सिन्हा के दिशा निर्देशन में बच्चों द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यालय प्रांगण में सैकड़ो अभिभावक एवं बच्चों के बीच छात्र छात्राओं ने राधा एवं श्री कृष्ण के बाल रूप की झांकी निकाली, उक्त झांकी में राधा कृष्ण की रोल राजवीर एवं रूपा ने निभाई।

साथ-साथ नृत्य एवं कृष्ण सुदामा के मिलाप की ब्याख्या नाटक द्वारा प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम में प्रेमचंद्र, प्रियांशु, लुशी, अंजलि, अजय, संजित, प्रतिज्ञा सहित अन्य विद्यार्थियों ने एक मंझे हुए कलाकार की तरह कार्यक्रम को प्रस्तुत किया।

Responsive Advertisement