रतनपुर : भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान, उत्साहपूर्वक पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 23 अगस्त 2019

रतनपुर : भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान, उत्साहपूर्वक पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता


रतनपुर/गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :
सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ लोगों को पार्टी से जोड़ रही है भाजपा। उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र तिवारी ने भाजपा युवा मोर्चा गिद्धौर मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह के अगुवाई में रतनपुर पंचायत में संगठन सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए कही।

तिवारी ने सैकड़ों नए सदस्यों को पार्टी में स्वागत करते हुए नए भारत के निर्माण में योगदान का अपील किया।

इस मौके पर नए सदस्यों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता व गिद्धौर प्रखंड प्रमुख शंभू केशरी ने कहा कि भाजपा का सदस्य बनकर आप सशक्त भाजपा सशक्त भारत अभियान के न सिर्फ हिस्सा बन रहे हैं बल्कि राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।

श्री केशरी ने कहा कि भाजपा लोगों में देश के प्रति निष्ठा जागृत कर एक भारत और श्रेष्ठ भारत के निर्माण हेतु सतत प्रयत्नशील है। भाजपा गिद्धौर प्रखंड में अभियान को गति देने और सदस्य लक्ष्य की प्राप्ति हेतु भाग में बड़े पैमाने पर हर बूथ हर गांव और हर घर जा का सदस्य बना रही है।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह, जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के सह संयोजक कुणाल सिंह, भाजपा नेता शैलेन्द्र तिवारी, गिद्धौर प्रखंड प्रमुख शंभू कुमार केशरी, शंकर यादव के अलावे दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post Top Ad -