गिद्धौर : हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ हजरत खिदीर अलैहिस्लाम का त्योहार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 29 अगस्त 2019

गिद्धौर : हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ हजरत खिदीर अलैहिस्लाम का त्योहार


[न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा] :-

गिद्धौर के उलाई नदी तट पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गिद्वौर स्थित जामा मस्जिद के ऐमाम नाजीम अंसारी के मौजूदगी में हजरत खिदीर अलेहिस्लाम अलैय कि शान मे ये त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 

ऐमाम बताते हैं कि बहरीन में मकाम हजरत खिजीर अलेहिस्लाम रहमतुला अलैय के रहने की जगह थी। ये वो जगह है जहां रुम और फर्श दोनों  दरिया आपस में आकर मिलते हैं।
अहले तवारीख ने कहा कि ये मकाम आफ्रिका में है। ये हजरत पानी में रहते थे। इसलिए हमलोग उनके नाम से फातिहा करते हैं। वे बताते हैं कि हम मुसलमान भाई उनके याद में पाक रोजा रखते हैं। इस मौके पर आजाद क्लब गिद्वौर के सदस्यों ने इस पर्व को लेकर जिलेवासियों को अपनी शुभकामनाएँ दी है।

इस मौके पर कमिटी के सदस्य मो. जकीर खान, मो. इसराफिल अंसारी, मो. असगर खान,  मो.शाहिद, मो. मुमताज, मो.राजु, मो.अलीम, मो संजु, मो. नियाज खान के अलावे सैकड़ों की संख्या में मुसलमान भाइयों की उपस्थिति रही।

Post Top Ad -