गिद्धौर : पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, मोटरसाईकिल चालकों में हड़कंप - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 29 अगस्त 2019

गिद्धौर : पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, मोटरसाईकिल चालकों में हड़कंप

[gidhaur.com | न्यूज़ डेस्क] :-

गुरूवार को गिद्धौर कोल्हुआ बायपास सड़क के जखराज स्थान के निकट थानाध्यक्ष आशीष कुमार एवं एसआई बीपीन कुमार रॉय के देखरेख में यातायात सुरक्षा व अपराध नियंत्रण को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। 


उक्त अभियान के दौरान दो पहिया वाहनों के कागजात, हेलमेट, बीमा आदि की गहनता से जांच की गई व नियमों के विपरीत वाहन चालकों के खिलाफ चार हजार दो सौ रुपये जुर्माना भी वसूला गया। इस दौरान वाहन जांच अभियान से गिद्धौर कोल्हुआ बायपास सड़क पे पर चल रहे दोपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।अभियान के दौरान  दर्जनों दोपहिया वाहनो की जांच की गई। इस मौके पर जांच अभियान में थानाध्यक्ष आशीष कुमार सहायक अवर निरीक्षक बिपीन कुमार रॉय,धनंजय कुमार सिंह के अलावे पुलिस बल व सैप जवान अभियान के दौरान मौजूद थे।

Post Top Ad -