पटना : होटल गार्गी ग्रैंड में हुआ दो दिवसीय होम लोन मेला का शुभारंभ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 4 अगस्त 2019

पटना : होटल गार्गी ग्रैंड में हुआ दो दिवसीय होम लोन मेला का शुभारंभ

पटना | अनूप नारायण :
हर व्यक्ति का सपना होता है की उसका अपना खुद का आशियाना हो जिसमें वो अपने तरीके से बिना किसी रोक-टोक के आजादी से रह सके। और इसी सपने को पूरा करने के लिए आज जो स्टार इंडिया कंस्ट्रक्शन ने पहल की है वो काफी सराहनीय है। खुद के घर की इक्षा रखने वाले लोगों को एक बेहतर विकल्प देने के उद्देश्य से आज स्टार इंडिया, रेरा, सरकारी व गैर - सरकारी बैंक एकत्रित हुए हैं। कस्टमर्स के अपने घर का सपना पूरा करने के लिए बिल्डर्स, बैंक व रेरा को साथ मिलकर चलना होगा। उक्त बातें कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेरा के सदस्य श्री आर बी सिन्हा ने कहीं। विदित हो की शनिवार को होटल गार्गी ग्रैंड में स्टार इंडिया द्वारा दो दिवसीय होम लोन मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रेरा के सदस्य श्री आर बी सिन्हा, विशिस्ट अतिथि ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के जोनल मैनेजर श्री आर एल दास, स्टार इंडिया के संस्थापक श्री शशिभूषण प्रसाद, प्रबंध निदेशक श्री आशीष सिन्हा, सीनियर जीएम एकता जिंदल एवं निदेशक बसंत कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इसके पश्चात लोगों को संबोधित करते हुए स्टार इंडिया के संस्थापक श्री शशिभूषण प्रसाद ने कहा की स्टार इंडिया पिछले 24 वर्षों से लोगों के सपने को पूरा करता आ रहा है। उन्होंने कहा की लोगों को समय में घर उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता है। आज का आयोजन घर की इक्षा रखने वाले लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जागरूक करने के लिए किया गया है ताकि वो होम लोन को करीब से जानकर अपना सपना सच कर सकें। शशिभूषण प्रसाद ने बताया की बिहार में रेरा के आने से हमारी इंडस्ट्री व्यवस्थित हो गयी है।
वहीँ संस्था के प्रबंध निदेशक श्री आशीष सिन्हा ने बताया की आज के होम लोन मेले में बैंक ऑफ बरोदा, यूको बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, ओबीसी,आईसीआईसीआई बैंक, इंडिया बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, कैनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक, व एलआईसी एचएफएल ने हिस्सा लेकर ग्राहकों को होम लोन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा की हमारा उद्देश्य ग्राहकों को कम निवेश में अधिक लाभ उपलब्ध कराना है। स्टार इंडिया कंस्ट्रक्शन का लक्ष्य हर जरुरतमंद लोगों को कम कीमत पर मकान उपलब्ध कराना है।
सीनियर जीएम एकता जिंदल ने बताया की संत विहार, नारायण विहार, सीतल विहार जैसे दर्जनों प्रोजेक्ट्स का सफल सञ्चालन करके के बाद अब हमारा धनराज काम्प्लेक्स ए, बी व शिव भज्जू विहार, अनिशाबाद पर काम चल रहा है जबकि आगामी दिनों में कमजोर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए स्टार इंडिया बिहटा सहित बिहार के अन्य स्थानों पर प्रोजेक्ट्स का निर्माण करने की योजना बना रही है।

Responsive Advertisement