रामनगर : युवती से गैंगरेप, काट दिए प्राइवेट पार्ट्स, मन नहीं भरा तो शरीर पर डाला तेजाब - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 7 अगस्त 2019

रामनगर : युवती से गैंगरेप, काट दिए प्राइवेट पार्ट्स, मन नहीं भरा तो शरीर पर डाला तेजाब


सेंट्रल डेस्क [सुशान्त सिन्हा] :
सोमवार की देर शाम उत्तराखंड के रामनगर के गांव में मिले युवती के शव की जांच से पता चला कि उससे गैंगरेप कर अपराधियों ने प्राइवेट पार्ट्स काट डाले और पूरे शरीर पर तेजाब डाल दिया. रविवार को शौच के लिए सरेह गई युवती के साथ हुई इस दरिंदगी की हद को शायद समाज व देश ने पहली बार देखा होगा.

युवती के शरीर के जख्म बयां कर रहे हैं कि उसके साथ कैसी दरिंदगी की गई है. दरिंदों ने युवती के काले दुपट्‌टे को उसके मुंह में ठूंस कर जबरन गैंगरेप किया. स्तन काट डाले, छाती चीर दी. जब इतने से भी मन नहीं भरा तो दरिंदों ने उसके चेहरे व शरीर पर तेजाब फेंक दिया. युवती के शव के पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया.
मृतका के पिता ने बताया कि उन्हें बेटी का अंतिम संस्कार करते वक्त यह विश्वास नहीं हो रहा था कि वे जिस बेटी की डाेली उठाने के सपने देख रहे थे, उसकी अर्थी उठा रहे थे. सोमवार की देर शाम ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने गन्ने के खेत से वीभत्स स्थिति में युवती का शव बरामद किया था. देखने वालों की रूह कांप गई.

Responsive Advertisement