पटना : एलिट इंस्टीट्यूट का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम 25 अगस्त को - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 25 अगस्त 2019

पटना : एलिट इंस्टीट्यूट का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम 25 अगस्त को


पटना [अनूप नारायण] :
इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी कराने वाला संस्थान एलिट इंस्टीट्यूट का वार्षिकोत्सव 25 अगस्त को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में समारोह पूर्वक मनाया जाएगा इस अवसर पर समाज में अग्रणी भूमिका निभाने वाले नायकों को भी संस्थान के द्वारा सम्मानित किया जाए इस आशय की जानकारी संस्थान के निदेशक श्री अमरदीप झा गौतम ने दी उन्होंने बताया कि इस वर्ष केंद्रीय कानून मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे राज्यसभा सदस्य डॉ सीपी ठाकुर बैकुंठपुर से भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी दीघा विधायक संजीव चौरसिया को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है.

 बाजारवाद के दौर में सफलतापूर्वक संचालित होने वाले मेडिकल और इंजीनियरिंग के इस संस्थान ने स्थापना काल से अब तक कई कीर्तिमान स्थापित किया है.एलिट संस्थान के 178 बच्चे जेईई मेन में इस वर्ष क्वालिफाई किए है| जेईई-मेन में एलिट संस्थान के 178 बच्चों ने सफलता पाई है। 73% बच्चों ने 84 फीसदी से अधिक मार्क्स लाए हैं। इसमें सामान्य वर्ग के 81, ओबीसी के 67 और एससी-एसटी से 30 विद्यार्थी हैं। मनीष, शुभम, फैसल, रंजीत, अनुप्रिया और मानस ने उल्लेखनीय सफलता पाई है। निदेशक अमरदीप झा गौतम ने स्पेशल डिस्कशन, टेस्ट सीरीज, डीपीपी, स्टडी पैकेज और विद्यार्थियों की मेहनत तो सफल रिजल्ट का कारण बताया।

Responsive Advertisement