जमुई : एकलव्य कॉलेज के प्राचार्य से मिले एबीवीपी के नगर मंत्री, स्थाई मान्यता दिलाने की रखी मांग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 24 अगस्त 2019

जमुई : एकलव्य कॉलेज के प्राचार्य से मिले एबीवीपी के नगर मंत्री, स्थाई मान्यता दिलाने की रखी मांग

जमुई [सुशान्त सिन्हा] :
शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री राहुल सिंह ने सरस्वती अर्जुन एकलव्य स्नातक महाविद्यालय के प्राचार्य आर एन प्रसाद भगत से मुलाकात की। उन्होंने प्राचार्य को कॉलेज की विभिन्न समस्याओं से रूबरू कराया। कॉलेज के प्राचार्य आर एन प्रसाद भगत ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा स्थाई मान्यता बहाल करने में काफी कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं।

वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुंदन यादव ने कहा कि जमुई जिला एक तो ऐसे ही बहुत पिछड़ा जिला है, ऐसे में एक कॉलेज का मान्यता जो पहले था बाद में बिना कारण जाने उसको समाप्त कर देना ये तो सरासर अनुचित है। हम लोगो ने कॉलेज के प्राचार्य महोदय से बात किया। उन्होंने सारी बात बताई है। स्थाई मान्यता नहीं रहने के कारण जमुई जिले के गरीब एवं मध्यम परिवार के बच्चों को उच्च शिक्षा से वंचित होना पड़ता है। जबकि तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय द्वारा कॉलेज को अस्थाई मान्यता प्राप्त हो चुका है जिस पर बिहार सरकार को अग्रेतर कार्रवाई कर शीघ्र ही स्थाई मान्यता देनी है ताकि जमुई जिले के सभी वर्गों के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त हो सके।
कुंदन ने कहा कि यदि बिहार सरकार स्थाई मान्यता प्रदान करने में आनाकानी करती है तो एबीवीपी जमुई के कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। यह सरकार को एक बड़ी चेतावनी है। जिले के मुख्यालय में ऐसे भी किसी कॉलेज में कॉमर्स की पढ़ाई नही होती है, एक ये ही कॉलेज था जहाँ कॉमर्स की पढ़ाई होती थी। यहाँ भी बंद हो जायेगा तो छात्र कहा जाएंगे? इस पर सरकार को विचार करना चाहिए।

इस दौरान एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुंदन यादव, नगर सह मंत्री करण शाह, पप्पू यादव, रोशन कुमार, अभिमन्यु कुमार मौजूद रहे।

Post Top Ad -