झाझा के बोड़वा में DRCC द्वारा लगाया गया शिविर, छात्र-छात्राएं हुए लाभान्वित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 1 अगस्त 2019

झाझा के बोड़वा में DRCC द्वारा लगाया गया शिविर, छात्र-छात्राएं हुए लाभान्वित

झाझा (राजीव रंजन) Edited by-Abhishek.:-

झाझा प्रखंड के बोड़वा पंचायत में जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र जमुई (डीआरसीसी) द्वारा  मंगलवार को शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना तथा कुशल युवा कार्यक्रम के लिए आवेदन लिया गया। आवेदन देने वालों में सबसे अधिक संख्या स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए प्राप्त किया गया।

मौके पर जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र जमुई के कर्मियों ने बताया कि बिहार सरकार के सात निश्चय योजना अंतर्गत इन स्कीमों का लाभ ग्रामीण तबके लोगों तक भी पहुंचे इसी उद्देश्य से विभागयीय आदेश पर बोड़वा पंचायत में शिविर लगाकर आवेदन लिया जा रहा है।

  डी आर सीसी टीम ने बताया कि मुख्यमंत्री के इस महत्वाकाक्षी योजना का लाभ मैट्रिक पास छात्र-छात्रा ले सकते हैं। क्रेडिट कार्ड से बच्चे लोन लेकर उच्चतर शिक्षा पा सकते हैं।
मौके पर मौजूद सरपंच मोहन हैदर अली ने बच्चों को इस योजना का लाभ उठाने को प्रेरित किया।
इस शिविर में डीआरसीसी के  कर्मियों के अलावे बोड़वा क्षेत्र के सैंकड़ों बच्चे मौजूद थे।

Responsive Advertisement