गिद्धौर : BRC में गुरू गोष्ठी आयोजित, BEO ने शिक्षकों को पढ़ाया नैतिकता का पाठ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 1 अगस्त 2019

गिद्धौर : BRC में गुरू गोष्ठी आयोजित, BEO ने शिक्षकों को पढ़ाया नैतिकता का पाठ


[गिद्धौर | धनन्जय कुमार 'आमोद'] Edited by - Abhishek Kumar Jha. :-

सूबे के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा विभाग शिक्षा के गिरते स्तर में गुणात्मक सुधार लाने को ले  इससे जुड़े नित्य नये-नये कवायद में लगी है, ताकि सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बीच उम्र सापेक्ष गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराई जा सके। क्षेत्र में सरकारी विद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को गुणात्मक शिक्षा मुहैया कराने के लिये गुरूवार को गिद्धौर प्रखंड के बीआरसी भवन में बीईओ महेन्द्र प्रसाद सिंह की देखरेख में मासिक गुरू गोष्ठी का आयोजन किया गया।


बैठक में प्रखंड अंतर्गत सभी प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सभी विद्यालय प्रधानाध्यापक ने मुख्य रूप से भाग ले शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा पदाधिकारी के साथ विमर्श किया। इस मौके पर  प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा विद्यालय संचालन की स्थिति, शिक्षकों की उपास्थिति छात्र छात्राओं की उपस्थिति, मध्याहन भोजन योजना की गोष्ठी में समीक्षा की, साथ ही सभी शिक्षकों को विद्यालय को ससमय व  नियमानुकुल संचालन करने की बात कही। वहीं शिक्षकों की उपस्थिति छात्र छात्राओं की शत प्रतिशत उपस्थिति एवं मीनू के अनुसार बच्चों को मध्याहन भोजन उपलब्ध कराने का शिक्षकों को निर्देश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि जर्जर विद्यालय भवन में पठन पाठन का कार्य नही किया जाए। साथ ही विद्यालय की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करायें। इसके लिए स्थानीय प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा। विद्यालय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर पंजी दो में दर्ज कराते हुए सीमांकन कराना सुनिक्षित करें। बच्चों के खेल साम्रगी क्रय हेतू सुनिश्चत करें। मध्याहन भोजन प्रभारी संतोष मंडल द्वारा मध्याहन भोजन के संचालन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिया गया।

इस मासिक गुरू गोष्ठी के मौके पर बीआरपी बशिष्ट नारायण यादव, विकास कुमार, मुरारी गप्ता, सीआरसी दिलीप मंडल,संजीव कुमार, सुशील रजक, सहित संबंधित विद्यालय के दर्जनों प्राचार्य व प्रभारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Responsive Advertisement