गिद्धौर रेलवे स्टेशन-गंगरा जाने वाली बायपास सड़क जर्जर, लोगों को होती है परेशानी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 21 अगस्त 2019

गिद्धौर रेलवे स्टेशन-गंगरा जाने वाली बायपास सड़क जर्जर, लोगों को होती है परेशानी

[न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा]

गिद्धौर प्रखंड स्थित राजमणी कॉलेज होते हुए गंगरा-गिद्धौर रेलवे जाने वाली सड़क बद से बदतर हो गयी है। हल्की बारिश में ही इन रास्तों पर चलना ग्रामीणों के लिए टेढ़ी खीर साबित होती है। गिद्धौर रेलवे स्टेशन से गंगरा सहित दर्जन गांवों तक जाने के लिए लोग इसी रास्ते का प्रयोग करते हैं।


इस मार्ग पर स्कूली बच्चों का भी रोजाना आना जाना लगा रहता है। दयनीय स्थिति में अपने जीर्णोद्धार की आस ताक रही इस सड़क के निर्माण को लेकर राजनीतिक व विभागीय दावे भी किये गए पर अब ग्रामीणों को सब कुछ जुमला लगने लगा है।
घनी आबादी वाले इन गांवों तक जाने वाले इस सड़क की स्थिति काफी दयनीय रहने के कारण लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। सड़क गढ्डे में तब्दील हो गयी है। खासकर रात के समय लोगों को काफी परेशानी होती है। हल्की बारिश हो जाने पर उक्त सड़क में चलना दूभर हो जाता है। राघवेन्द्र, नीलेश कुमार, सहित स्थानीय ग्रामीणों ने विभागीय पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों से उक्त सड़क की यथा शीघ्र मरम्मतीकरण की मांग की है।

Responsive Advertisement