इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया झंडा रोहण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 17 अगस्त 2019

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया झंडा रोहण



[कानपुर नगर(उत्तर प्रदेश)। न्यूज़ डेस्क]

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन कानपुर जिला इकाई अध्यक्ष मुकीम अहमद कुरैशी के नेतृत्व कैंप कार्यालय मैं तिरंगा झंडा लहरा कर शहीदों को याद किया गया! कार्यक्रम का संचालन कानपुर जिला महामंत्री हफ़ीज़ अहमद खान ने किया। जिला अध्यक्ष ने आजादी की 73 वी वर्षगाठ की शुभकामनाएं दी, और कहा कि आज देश के वीर शहीदों को 15 अगस्त के दिन याद किया जाता है। उन्होंने कहा सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद,नेता जी सुभाषचंद्र बोस, खान अब्दुल गफ्फार खान , वीर अब्दुल हमीद, जैसे लाखों लोगो ने देश की आजादी के लिए अपनी जान को निछावर कर दिया हमें ऐसे लोगों से सीख लेनी चाहिए। पत्रकार समाज का आईना होता है ,इसी पत्रकारिता और लेखनी से मौलाना हसरत मोहानी, व मुंशी प्रेम चंद्र ने क्रांति की अलख जलाई इसलिए हमारी जिम्मेदारी बनती है,अपनी लेखनी के द्वारा गरीब, मजदूर, बेरोजगारों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ अच्छी लेखनी से इंसाफ दिलाने का काम करेगी।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकारों के हित के लिए भी लड़ाई में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती चली आ रही है, जब भी कोई पत्रकार छायाकार पर आपदा आती है इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी स्वयं जाकर समस्या का समाधान करते हैं। आए दिन पत्रकारों पर हो रहे हमले से प्रतीत होता है कलम के सिपाही का मनोबल तोड़ने का काम किया जा रहा है ,जिसको इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य कभी पत्रकारों पर हो रहे अत्याचारों को बर्दाश्त नही करेंगे।
आए हुए सभी पदाधिकारियों को महामंत्री हफ़ीज़ अहमद खान ने माला पहनाकर स्वागत किया गया
झंडारोहण में जिला अध्यक्ष मुकीम अहमद कुरेशी, महासचिव हफीज अहमद खान,उपाध्यक्ष नाजिम खान, मंत्री रज्जब अली सीनू,कोषाध्यक्ष कमर आलम,दिलशाद,अमान,मोहम्मद सलीम,असलम अंसारी,शामिन अंसारी,नानक चन्द्र, प्रखर चौरसिया ,एडवोकेट मोहम्मद वसीम,डॉ0 दिलशाद अहमद ,ह्यूमन राइट्स एक्शन कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद उस्मान आदि लोग उपस्थित रहे।

Responsive Advertisement