सोनो : कुपोषित लाभार्थियों के बीच आँगनबाड़ी केन्द्रों पर को टेक होम राशन वितरित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 22 अगस्त 2019

सोनो : कुपोषित लाभार्थियों के बीच आँगनबाड़ी केन्द्रों पर को टेक होम राशन वितरित

सोनो (न्यूज़ डेस्क) :
जिलाप्रशासन के निर्देशानुसार गुरुवार को बाल विकास परियोजना सोनो से जुड़े आँगनवाड़ी केंद्र पर टेक होम राशन वितरण किया गया है। आईसीडीएस निर्देशालय के अनुसार आँगनवाड़ी पोषक क्षेत्र के अन्तर्गत नामंकित 6 माह से 3 साल तक 44 कुपोषित, 3 अतिकुपोषित, 8 गर्भवती, 8 धात्री माताएं को टेक होम राशन के रुप में चावल दाल, अण्डे दिया गया है।

 प्रखंड के सभी आँगनवाड़ी केन्द्रों पर सेविकाओं द्धारा निर्धारित मात्रा लाभार्थियों को सुखा राशन वितरण किया गया है। आँगनवाड़ी केन्द्रों पर ग्रमीण स्तर पर पोषाहार वितरण कार्यान्वयन समिति बना हुआ है।कमिटी के सदस्यों की उपस्थिति में निर्धारित मात्रा के साथ सुखा राशन वितरण किया गया है।
महिला पर्यवेक्षिका प्रीति कुमारी द्वारा छुछनरिया पंचायत के केन्द्र संख्या 133 पर लाभार्थियों के बीच निर्धारित मात्रा में चावल, दाल, अण्डे वितरण किया गया है। रजौन पंचायत के हरिजन टोला, साह टोला मे भी महिला पर्यवेक्षिका की उपस्थिति में वितरण किया गया है। वही महिला पर्यवेक्षिका उमा कुमारी, वंदना कुमारी ने लालीलेवार, सारेवाद, बाबुडीह, केशोफरका पंचायत के विभिन्न आँगनवाड़ी केन्द्र पर निरीक्षण करते हुए टेक होम राशन वितरण किया गया है।

[Input : मदन शर्मा | सोनो]

Responsive Advertisement