सोनो : सरस्वती शिशु मंदिर मे प्रबंध कमिटी की बैठक आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 27 जुलाई 2019

सोनो : सरस्वती शिशु मंदिर मे प्रबंध कमिटी की बैठक आयोजित


सोनो (न्यूज़ डेस्क) :-
शनिवार को स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में पूर्व प्रधानाचार्य व विद्यालय प्रबंधन कमिटी के अध्यक्ष चुनचुन सिंह के नेतृत्व में प्रबंध कमीटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विद्यालय की विकास कैसे हो, विषय पे विशेष चर्चा की गई ।


विद्यालय में बन रहे भवन की लेखाजोखा प्रधानाचार्य रंजीत कुमार मिश्र द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन को लेकर बात विचार की गई।
  विद्यालय में बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ साथ शारिरिक विकास, अनुशासन देने के लिए आचार्य की भी नियुक्ति की चर्चा की गई है।प्रशिक्षित आचार्य को सम्मान जनक मानदेय देने की बात कही गई। प्रशिक्षित एवं उच्च योग्यता धारी आचार्य को मानदेय मे बढ़तरी के साथ साथ समय पर  पुरूस्कृत किया जाने की बात की गई है। 
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं स्थानीय नेता रंजीत सिंह,  सेवानिवृत्त शिक्षक कामदेव दुबे, प्रखंड किसान मोर्चा के अध्यक्ष संजय सिंह , सेवा निवृत्त शिक्षक रामजपो सिंह, आचार्य रविन्द्र पाण्डेय, सोनी मिक्षा, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, निर्दोष कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
इनपुट :- (मदन शर्मा, सोनो)

Post Top Ad -