झाझा : सर्पदंश के बाद महिला की हो गयी मौत, झाड़फूंक में फंसे रहे परिजन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 27 जुलाई 2019

झाझा : सर्पदंश के बाद महिला की हो गयी मौत, झाड़फूंक में फंसे रहे परिजन


झाझा (न्यूज़ नेटवर्क) :-
खाना बनाने के क्रम में महिला को जहरीले सांप के काट लेने से उसकी मौत हो गयी। घटना थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहजाना के वार्ड संख्या 16 की है।  

जानकारी अनुसार,  मुन्ना शर्मा की पत्नी सुलेखा देवी(23वर्षीय)रात में खाना खाने के बाद अपने बच्चो को लेकर सोने की तैयारी में जुटा था कि तभी एक विषैले सांप ने उसे काट लिया। महिला के चिल्लाने के बाद घर के सभी सदस्य एकजुट हुए और महिला की जान बचाने के लिये परिजन ईलाज की जगह झाड़ फूंक करवाने लगा पर महिला की स्थिती में किसी भी प्रकार का कोई सुधार न देखकर अंततः परिजन ने महिला को झाझा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहाँ चिकस्तक ने उस महिला का जांच किया तो तब तक महिला अपना दम तोड़ चुकी थी। महिला अपने पीछे दो मासूम बच्चे को छोड़ गयी । 

 मामले की जानकारी पुलिस को मिलते ही थानाध्यक्ष दलजीत झा मृतिका के घर पर पहुँच कर महिला का शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। थानाध्यक्षय ने बताया कि चिकित्सक के अनुसार अगर महिला को सही समय पर ईलाज करवा दिया जाता तो उसकी जान बच सकती थी, पर उस समय परिजनों ने झाड़ फूंक में समय व्यर्थ करने से उक्त महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी।

Input :- (सदानन्द पंडित)

Post Top Ad -