सोनो पुलिस के गिरफ्त में आए तीन शराब माफिया, जेल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 25 जुलाई 2019

सोनो पुलिस के गिरफ्त में आए तीन शराब माफिया, जेल


[सोनो (जमुई) | न्यूज़ नेटवर्क] :-

गुरुवार को सोनो पुलिस ने तीन शराब माफिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि सोनो थाना कांड संख्या204/19 दिनांक 24-7-19 ,धारा 272 ,273 ,290 भादवि एवं 30 {A} 37 {C} बिहार मध निषेध उत्पाद अधिनियम 2016 के प्राथमिकी नामजद आरोपी कारु यादव पिता झाखर यादव , जानकी यादव (पिता- वैधनाथ यादव) शंकर यादव (पिता-तेजनारायण यादव) साकिन महापुर थाना झाझा जिला जमुई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


 बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के असनालेवार गांव में शराब पी कर ग्रामीणों के साथ हंगामा कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को किसी ग्रामीण ने सुचना दिया। सुचना मिलते ही पुलिस अवर निरीक्षक अमरेंद्र कुमार सिंह असनालेवार गांव पहुंचे और तीनों शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बता दें शराब माफियाओं पर सख्त प्रसाशनिक डंडा चलने से इनके मंसूबे नाकाम हिट दिख रहे हैं। सोनो पुलिस को शराब पकड़ने में लगातार कामयाबी हाथ लग रही है।
इनपुट - (मदन शर्मा, सोनो)

Post Top Ad -