जमुई : सत्य साईं संगठन की जिलास्तरीय बैठक 7 जून को - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 6 July 2019

जमुई : सत्य साईं संगठन की जिलास्तरीय बैठक 7 जून को


गिद्धौर/जमुई | अक्षय कुमार :
रविवार 7 जुलाई को दिन के 10 बजे गिद्धौर स्थित कन्या मध्य विद्यालय में श्री सत्य साईं सेवा संगठन की जिलास्तरीय बैठक एवं सेवा दल ट्रेनिंग का आयोजन हो रहा है। इसमें मुख्य रूप से श्री सत्य साईं सेवा संगठन के
बिहार प्रदेश के संयुक्त सेवा समन्वयक संदीप कुमार भट्टाचार्या एवं राज्य महिला संयुक्त सेवा समन्वयक श्रीमति अन्नू भट्टाचार्या मौजूद रहेंगे। इसकी जानकारी संगठन के जमुई डिस्ट्रिक्ट स्पिरिचुअल कोऑर्डिनेटर सुशांत साईं सुन्दरम ने दी।

उन्होंने बताया कि इस बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में जमुई जिला के जिलास्तरीय पदाधिकारियों, सभी समितियों के कन्वेनर एवं साईं भक्तों की उपस्थिति अनिवार्य है। इस बैठक में कुमरसार सेवा दल एवं प्रशांति सेवा दल के लिए विशेष निर्देश दिए जाएंगे और सांगठनिक दायित्वों से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी विमर्श किया जाएगा। चूंकि बैठक में महिला पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगी इसलिए महिलाओं की उपस्थिति भी अतिआवश्यक है। उन्होंने सभी साईं भक्तों से निर्देशित समय पर नियत स्थान पर पहुंचने का आग्रह किया।
बैठक में जिला युवा समन्वयक मुन्ना कुमार, जिला सेवा समन्वयक रोहित कुमार, जिला विद्या ज्योति समन्वयक ज्ञान प्रकाश एवं सुबोध कुमार साव, जिला बाल विकास समन्वयक खुशबु कुमारी, जिला आध्यात्मिक समन्वयक अपराजिता सिन्हा, जिला सेवा समन्वयक (महिला) श्वेता सिन्हा, झाझा समिति कन्वेनर लल्लू साईं, गिद्धौर समिति कन्वेनर बलराम साह सहित जिलाभर के सभी साईं भक्त उपस्थित रहेंगे।

Post Top Ad