शिक्षा व तालीम के बिना अंधकारमय है मानव जीवन : अनामिका - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 7 जुलाई 2019

शिक्षा व तालीम के बिना अंधकारमय है मानव जीवन : अनामिका

अलीगंज (चंद्रशेखर  सिंह) :-
प्रखंड के खुदा ऐजुकेशन ट्रस्ट में मैट्रीक पास करने छात्र-छात्राओं के मनोबल को ऊंचा बनाये रखने को लेकर सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय सचिव मो. फखरूद्दीन ने की।
कार्यक्रम में 20 गरीब मेधाबी बच्चों को महिला अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनामिका पासवान के हाथों पोशाक देकर सम्मानित किया गया। साथ ही स्कूल में अध्यनरत 60 छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मान दिया गया। 


सम्मान सभा को संबोधित करते हुए मअम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनामिका पासवान ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते है, इसलिए उन्हें शिक्षा दिलाना हर अभिभावकों का मौलिक फर्ज बनता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा  के बिना मनुष्य का जीवन अंधकारमय हो जाता है। गरीब मेधावी बच्चों को हमारी पार्टी हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। बच्चे मन लगाकर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पाकर जिले और देश का नाम रोशन करें।
पार्टी के सुजाता सिंह ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा पाये बिना बच्चे कुछ नही कर सकते हैं, इसलिए शिक्षा के साथ शिक्षक के महत्व को समझें। तभी आप समाज और देश को तरक्की की रास्ते पर ले जा सकते हैं।


विद्यालय के शिक्षक हाफीज मो. मोनाजीर हुसैन फारबी ने कहा कि तालीम बिना कुछ हासिल नही हो सकता है। हाफीज मो. ऐनुल हक रजबी ने  कहा कि बच्चे सबसे पहले बड़ों को अदब करना सीखें। गाजी शाहनाबाज ने कहा कि दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण चीज कलम है, उससे सब कुछ पाया जा सकता है।
मौके पर ट्रस्ट अधयक्ष डॉ. अनवर हलाल, मो. समदानी, मो. गुलाम सरवर, धर्मेंद्र कुशवाहा, राजनंदन सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -