अलीगंज : रजिस्ट्रेशन के बिना ही चल रहा आरोग्य सेवा क्लिनिक, जांच रिपोर्ट से हुआ खुलासा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 2 जुलाई 2019

अलीगंज : रजिस्ट्रेशन के बिना ही चल रहा आरोग्य सेवा क्लिनिक, जांच रिपोर्ट से हुआ खुलासा

अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :- अलीगंज सिकंदरा मुख्य मार्ग अलीगंज बाजार स्थित आरोग्य सेवा क्लिनिक संचालक की मनमानी इस कदर है कि न तो उन्हें विभागीय नियम  की प्रवाह है और न ही कानूनी डर-भय।
खुलेआम मरीजों का सीजेरियन ऑपरेशन विशेषज्ञ सर्जन व मुरछक की सेवा उपलब्ध नही रहने के बाद भी ऑपरेशन झोला छाप चिकित्सक के द्वारा किया जाता है। साथ ही बिना रजिस्ट्रेशन के उक्त क्लिनिक का संचालन धड़ल्ले से चल रहा था।


इसका खुलासा सिविल सर्जन डॉ.  श्याम मोहन दास ने शिकायत पर 03/06/2019 को जांच दल गठन कर उक्त क्लिनिक की जांच करवाई। इसके पश्चात जांचदल के द्वारा यह खुलासा हुआ कि क्लिनिक संचालक डॉ. एस. कुमार के द्वारा नियम कानून को ताक पर रखकर बिना रजिस्ट्रेशन के ही अवैध रूप से नर्सिंग होम का संचालन किया जा रहा था।समुचित व्यवस्था न रहने के बावजूद प्रसव कार्य एएनएम व सीजेरियन ऑपरेशन किया जाता है। सिविल सर्जन ने तीन दिनों के अंदर डॉ. एस कुमार से विभागीय जांच परिणाम के क्रम में अपना पक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।


बता दे कि, बीते 21 मई को आरोग्य सेवा क्लिनिक में अलीगंज निवासी अभिमन्यु गुप्ता ने अपने पत्नी रंजु देवी को प्रसव के लिए आरोग्य सेवा क्लिनिक ले गए थे। जहां डॉ. एस कुमार ने ऑपरेशन के नाम पर  60,000 हजार की मोटी जमा करवा कर मरीज को एक सुई लगाकर प्रसुता को  ऑपरेशन थियेटर में ले गया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई और प्रसुता की मौत हो गयी थी।

Post Top Ad -