लक्ष्मीपुर : शिक्षिका से जबरन छेड़खानी का आरोप, मामला दर्ज - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 27 जुलाई 2019

लक्ष्मीपुर : शिक्षिका से जबरन छेड़खानी का आरोप, मामला दर्ज

लक्ष्मीपुर (प्रवीण कुमार मंडल) :-

प्रखंड के उ. म. वि. लक्ष्मीपुर की शिक्षिका बबिता देवी ने गलत नियत से घर में प्रवेश करने को लेकर लक्ष्मीपुर थाना में एक मामला दर्ज कराया है। 


प्राथमिकी में महिला ने कहा है कि वे उ0 म0 वि. लक्ष्मीपुर में पदस्थापित हैं। 26 जुलाई को 4 बजे शाम अचानक उनके घर में संजय सुमन, संतोष कुमार व राजीव कुमार घर में प्रवेश कर गये और बलात्कार करने का प्रयास किया। जब वे अपनी आबरू बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने लोहे के रड़ से प्रहार किया। 

मारने के बाद वे बेहोश हो गयी। बेहोशी की हालत देखकर जब उनकी पुत्री बचाने आयी तो आरोपियों ने उनके साथ भी बलात्कार का प्रयास किया। पुत्री के साथ उक्त तीनों युवकों के बीच काफी नौंकझोंक भी हुई । आरोपी ने उनके पुत्री के साथ भी लोहे के रड़ से मारा। गंभीर पिटाई होने के कारण उनकी पुत्री भी बेहोश हो गयी। मारपीट के बाद जब उन्हें होश आया तो आरोपी उनके शरीर पर चढ़ गया जिससे वे उठ नहीं पायी। इसी बीच आरोपियों ने उनके गले से सोने का चैन खींच कर भाग गया। शिक्षिका ने अपने आवेदन में कहा है कि आरोपियों ने जाते वक्त धमकी भी दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर महिला इस घटना से काफी सहमी हुई है।

Responsive Advertisement