सिकंदरा प्रखंड में हो कृषि विज्ञान केंद्र का निर्माण, MLA बंटी चौधरी ने सरकार से की मांग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 27 जुलाई 2019

सिकंदरा प्रखंड में हो कृषि विज्ञान केंद्र का निर्माण, MLA बंटी चौधरी ने सरकार से की मांग


अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-

सिकंदरा विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी ने विधान सभा में राज्य सरकार से सिकंदरा प्रखंड में कृषि विज्ञान केन्द्र निर्माण कराने की मांग किया है। 


विधायक ने विधान सभा में गैर सरकारी संकल्प संख्या 306/19 के माध्यम से सदन में प्रस्ताव किया की सिकंदरा प्रखंड कृषि कार्य पर आधारित है। इसलिए यहां कृषि विज्ञान केन्द्र निर्माण करवाया जाय। जिसके जबाव मे सरकार की ओर से कृषि मंञी प्रेम कुमार ने सकारात्मक जवाब देते हुए कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र की स्थापना भारत सरकार द्वारा की जाती है। माननीय सदस्य की मांग के आलोक में जमुई जिला अंतर्गत सिकंदरा प्रखंड में कृषि विज्ञान केन्द्र की स्थापना के लिए भारत सरकार से अनुरोध-अनुशंसा किया जायेगा।

Responsive Advertisement