अलीगंज : 17 से 29 जुलाई तक सभी पंचायतों में होगा पशुओं का टीकाकरण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 10 जुलाई 2019

अलीगंज : 17 से 29 जुलाई तक सभी पंचायतों में होगा पशुओं का टीकाकरण


अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-
बरसात के दिनों में पशुओं को कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों से खतरा होने की संभावना बढ़ जाती है। इस समस्याओं से निपटने के लिए राज्य सरकार ने पशुपालन विभाग द्वारा जिले के सभी प्रखंडो में टीकाकरण करवाने तिथि निर्धारित किया गया है।
प्रखंड के पशुपालन चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 जुलाई से 29 जुलाई तक प्रखंड के पंचायत वार तिथि के अनुसार पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस माह में वर्षा ऋतु आने के बाद अंतः परजीवी एवं बाहय परजीवी का प्रकोप बढता है। पशुओं को कई प्रकार के रोगों से खतरा होने की संभावना भी बढ़ जाती है। डॉ. श्री कुमार ने बताया कि इस समय पशुओं को गलाघोटु एवं लंगडा बुखार ज्यादा होता है । इसी के बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। सभी पशु पालक अपने-अपने पशुओं को टीकाकरण अवश्य करवा लें, ताकि मौसमी बीमारी से पशुओं को बचाव किया जा सके।

- पशुओं को बीमारी से बचाने के उपाय -

इस बीमारी से पशुओं को बचाने के लिए पशुपालक को थोड़ी ध्यान देने की जरूरत  है। पशु के आवास को साफ -सुथरा एवं  परिसर को सुखा रखें। गर्मी एवं जनित रोगों से बचाना चाहिए। समय -समय पर पशुओं को टीकाकरण व दवा का प्रयोग अवश्य करें ।

Responsive Advertisement