सोनो : दहेज के दानवों ने ली शिवानी की जान, ससुराल वालों पर FIR दर्ज - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 24 जुलाई 2019

सोनो : दहेज के दानवों ने ली शिवानी की जान, ससुराल वालों पर FIR दर्ज


(सोनो | न्यूज़ नेटवर्क) :-

बुधवार को सांसद आदर्श ग्राम बटिया बजार स्थित धर्मेंद्र साह उर्फ कारु साह पिता ब्रह्मदेव साह की शादी दो वर्ष पूर्व शिवानी देवी पिता विजय साह ग्राम चकाई निवासी के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद एक पुत्री हूई है ,जो मात्र छः महीने की है। दुधमुंही बच्ची की मां से छाया उसके पिता ने सदा के लिए समाप्त कर दिया। 

बुधवार की सुबह में शिवानी देवी की पति धर्मेन्द्र साह उर्फ कारु साह ने अपने ससुर विजय साह को सुबह लगभग पांच बजे फोन कर के कहा कि आपकी बेटी बहुत सिरियस बीमार हैं जल्द आवें। फोन सुनते ही मृतका के पिता विजय साह, माता रेखा देवी बटिया बाजार धर्मेंद्र साह के घर पहुंचे तो पाया कि उनकी बेटी को मार कर घर के सामने दरवाजे पर रखे खाट सुला कर, ससुराल वाले फरार हैं।
मृतक के पिता द्वारा इसकी सूचना सोनो थाना को  मिलते ही प्रभारी अमरेंद्र कुमार सिंह बटिया पहुँचे और लाश को अपने कब्जे में लेकर शिवानी के ससुराल वालों की तलाश शुरू कर दी।
दिवंगत शिवानी के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष को आवेदन दिया और न्याय की गुहार लगाई।
थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार सिंह  समेत झाझा पुलिस अवर निरीक्षक राजीव कुमार घटना स्थल पर बटिया बजार  पहुंच कर जाँच पड़ताल की और मृतक के पिता विजय साह को समुचित न्याय का भरोसा दिलाया। मृतका के पिता ने पुलिस को बताया है की उनकी बेटी को दामाद द्वारा बराबर दहेज उत्पीड़न करते हुए मार पीट किया करता था। पुलिस को दिए गए आवेदन में हत्या के आरोप में पांच को अभियुक्त बनाया गया जिसमें शिवानी के ससुर, सास, पति, भैंसुर सहित बड़ी गोतनी का नाम शामिल है।
वहीं, पुलिस ने धर्मेंद्र साह उर्फ कारु साह के घर को कानूनी तौर पर सील कर दिया है। उसके दुधमुंही बच्ची को नानी रेखा देवी को सौंपा गया। बेटी की लाश देख मां रो रो कर बेहाल हो रही थी।  इस मौके पर सोनो थाना के एस आई मो. सबीर अहमद, एस आई रामप्रकाश राम समेत दर्जनों की संख्या में पुलिस जवान मौजूद थे। इधर, शिवानी की मौत सोनो बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि प्रशासनिक कार्रवाई से मृतिका शिवानी व इनके परिजन को इंसाफ मिल सकेगा।

इनपुट :- (मदन शर्मा,सोनो)

Post Top Ad -