देवघर : बाबा बैद्यनाथ के दरबार में सीएम रघुवर दास ने लगाई हाजरी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 12 जुलाई 2019

देवघर : बाबा बैद्यनाथ के दरबार में सीएम रघुवर दास ने लगाई हाजरी

देवघर : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बीते मंगलवार को बाबा बैद्यनाथ के दरबार में पहुँच कर हाजरी लगाई। उन्होंने बाबा का विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि व खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि बाबा बैद्यनाथ की कृपा से झारखंड राज्य लगातर विकास के नए आयामों तक पहुच रहा हैं। बाबा बैद्यनाथ की कृपा पूरे झारखंड राज्य पर है।

मुख्यमंत्री ने मंदिर के विकास व श्रद्धालुओं के बेहतरी को लेकर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा से विभिन्न पहलुओं की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुरक्षा व सुविधा उपलब्ध कराने एवं उनके सुविधार्थ हेतु झारखण्ड सरकार पूरी तत्परता के साथ कटिबद्ध है।

Responsive Advertisement