खैरा : विश्व कल्याण के लिए गायत्री परिवार ने किया यज्ञ, जुटे सैंकड़ों भक्त - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 17 July 2019

खैरा : विश्व कल्याण के लिए गायत्री परिवार ने किया यज्ञ, जुटे सैंकड़ों भक्त


खैरा (जमुई) | नीरज कुमार】 :-
जमुई जिले के खैरा प्रखंड़ अंतर्गत खैरा गायत्री मंदिर में गायत्री परिवार के सैकड़ों श्रद्धालु ने भाग लेकर विश्वकल्याण के लिए यज्ञ हवन किया।
इस दौरान सारे भारतवासी को एक सूत्र में बंधे रहने की कल्पना की। इस मौके पर महिलाओं का स्थान अग्रणी रहा।


 विशेषतः खासकर  गर्भवती महिलाओं के लिए पुरुष वन संस्कार, अन्न संस्कार, नामकरण संस्कार कराकर जीवन धन धान्य हो गया।
बताया जाता है कि गायत्री परिवार ही एक मात्र ऐसा आध्यात्मिक संस्थान है जिससे श्रद्धालु संतुष्ट हो जाते है, क्योंकि एक अच्छे और सच्ची जिंदगी जीने की सलाह देती है। खासकर अपने जीवन कुछ पाने के लिए गुरु का सहारा लेना जरूरी होता है उनके द्वारा ही सच्चे मार्ग की राह बताई जाती है अपने महत्वाकांक्षी जीवन में आध्यात्मिक गुणों का लक्ष्य गुरु से ही प्राप्त होती है।  मौके पर खैरा क्षेत्र के सैकड़ों गायत्री परिवार मौजूद थे।

Post Top Ad