चकाई : पीस स्काउट एंड गाइड का लगा कैम्प, मिल रहा छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 12 जुलाई 2019

चकाई : पीस स्काउट एंड गाइड का लगा कैम्प, मिल रहा छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण

चकाई/जमुई [इनपुट डेस्क] :
चकाई प्रखंड में पीस स्काउट एंड गाइड द्वारा न्यू संत जेवियर हाई स्कूल चकाई में कैम्प लगाकर स्काउट एंड गाइड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. कैम्प में विद्यालय के करीब 400 छात्र छात्राओं ने भाग लेकर प्रशिक्षण ले रहे हैं.पीस स्काउट एंड गाइड के ट्रेनर पवन कुमार ठाकुर द्वारा छात्र छात्राओं को आत्म रक्षा, कुशल व्यवहार आदि की प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

ट्रेनर श्री ठाकुर ने बताया कि यह केम्प 1अगस्त तक रहेगा.मौके पर मौजूद छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय इंचार्ज प्रो0 राकेश कुमार ने कहा कि स्काउट एंड गाइड के शिक्षा के माध्यम से छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है. साथ-साथ एक अच्छे नागरिक बनने के आयाम, जीने की कला,आत्म अनुशासन एवं चरित्र का विकास करता है.

Responsive Advertisement