अलीगंज बीईओ बोले, विद्यालय समय पर खुले और ससमय आएं शिक्षक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 11 जुलाई 2019

अलीगंज बीईओ बोले, विद्यालय समय पर खुले और ससमय आएं शिक्षक


अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-
अलीगंज प्रखंड के नव नियुक्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मो. कमरुद्दीन अंसारी ने गुरूवार को बीआरसी भवन में गुरू गोष्ठी के दौरान शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालय समय पर खोलें साथ ही ससमय शिक्षक विद्यालय पहुंचकर बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने का काम करें। 

उन्होंने अपनी पहली गुरू गोष्ठी में शिक्षकों को परिचय देते हुए सभी से बारी -बारी परिचय प्राप्त किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी विधालय प्रभारी की जिम्मेदारी बनती है कि नियमित कक्षा का संचालन करवाएं। अगर आप लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत व परेशानी हो तो हमें सूचित करें । प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने सभी शिक्षकों को समय से विद्यालय आने की नसीहत देते हुए कहा कि शिकायत मिलने पर आपके विरूद्ध वरीय अधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों के बीच सभी के हाथों पाठय पुस्तक होना अनिवार्य है, और साथ ही सभी बच्चे स्कूल ड्रेस में रहें ।नियमित कक्षा का संचालन हो। बच्चों को शिक्षक मासिक जांच परीक्षा सुनिश्चित करने की बात कही, ताकि उनके पठन-पाठन का अनुभव मिल सके। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि कुछ शिक्षकों की शिकायत मिल रही है कि नियमित समय से स्कूल नही खुलता है। वैसे विद्यालय  प्रभारी व शिक्षक अपने कार्य प्रणाली में सुधार कर लें नही तो कारवाई के लिए तैयार रहें ।
मौके पर प्रखंड मीडे मील प्रभारी प्रजीत कुमार  सिंह, बीआरपी अरूण कुमार चौधरी, ईश्वरी प्रसाद, भरत यादव सहित सभी संकुल समन्वयक व विद्यालय प्रभारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक -शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Responsive Advertisement