बिहार के क्षत्रिय संगठनों को एकीकृत करने में लगे हैं डॉक्टर विजय राज सिंह - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 17 जुलाई 2019

बिहार के क्षत्रिय संगठनों को एकीकृत करने में लगे हैं डॉक्टर विजय राज सिंह


पटना | अनूप नारायण :
क्षत्रिय जाति नहीं धर्म है. देश पर जब जब संकट के बादल छाए हैं देश के अस्मिता पर प्रहार हुआ है क्षत्रियों ने अपना जान हथेली पर रख अपने प्राणों की आहुति दी है.देश की बलिवेदी पर शहीद हुए है यह कहना है अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बिहार प्रदेश के अध्यक्ष डॉ विजय राज सिंह का. विजय राज सिंह बिहार के क्षत्रीय संगठनों को एकीकृत करने के लिए अभियान चला रहे हैं. उन्होंने बिहार के 38 जिलों का दौरा कर तमाम छोटे-बड़े क्षत्रिय संगठनों को एकजुट करने की दिशा में प्रयास किया है. उनका कहना है देश के आजादी के बाद देश के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने वाले समाज के साथ राजनैतिक रूप से अन्याय किया गया है। जिस जाति ने अपना सब कुछ देश के लिए लुटा दिया उस जाति को दबाने का प्रयास किया जा रहा है विजय राज सिंह ने कहा कि बिहार में 100 से ज्यादा छोटे-बड़े क्षत्रिय संगठन है.उनकी मंशा है कि सभी संगठनों को एकिकृत कर एक मजबूत संगठन बनाया जाए. जो बिहार प्रदेश में क्षत्रिय समाज की आर्थिक सामाजिक उत्थान की दिशा में कार्य करें. 

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी नशाखोरी दहेज जैसे सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बिहार पूरे प्रदेश में जन जागरण अभियान चला रहा है छपरा सीवान गोपालगंज मुजफ्फरपुर मोतिहारी सीतामढ़ी रक्सौल मधुबनी दरभंगा औरंगाबाद सासाराम आरा बक्सर गया नवादा बिहार शरीफ मुंगेर बेगूसराय मधेपुरा जिलों में प्रखंड स्तर तक संगठन को मजबूत किया गया है.एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा क्षत्रिय बच्चों के लिए रोजी रोजगार की व्यवस्था में भी लगा हुआ है राष्ट्रीय स्तर पर क्षत्रिय समाज को सुदृढ़ करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है .राजनीतिक साजिश के तहत हमारे इतिहास से खिलवाड़ करने वाले लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है .फिल्म निर्माण करने वाले लोगों का या इतिहास को परिभाषित करने की कोशिश करने वाले लोगों के दिलो दिमाग में बैठा दिया गया है कि समाज के खिलाफ कुछ भी अवांछित कार्य हुआ पूरे देश में इसका पुरजोर विरोध होगा। हाल ही में आई एक हिंदी फिल्म को लेकर क्षत्रिय समाज के सवाल पर उन्होंने कहा काल्पनिक कहानियों और वास्तविक कहानियों को एक नहीं किया जा सकता यह पूरी दुनिया जानती है दुनिया के इतिहास में लिखा हुआ है राजपूतों से ज्यादा लड़ाका वीर कोई नहीं होता. पटना में आयोजित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रेस वार्ता में डॉक्टर विजय राज सिंह के अलावा संगठन के वरिष्ठ सदस्य छपरा के बनियापुर विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके शैलेश कुमार सिंह भी उपस्थित थे उन्होंने कहा विजय राज सिंह के नेतृत्व में बिहार में जन आंदोलन की भी तैयारी है.

Responsive Advertisement