अलीगंज थानाध्यक्ष बोले, शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं ईद , सुरक्षा के रहेंगे पुख़्ता इंतजाम - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 3 जून 2019

अलीगंज थानाध्यक्ष बोले, शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं ईद , सुरक्षा के रहेंगे पुख़्ता इंतजाम


(अलीगंज/चंद्रशेखर सिंह) :-  ईद पर्व में शान्ति व्यवस्था कायम रखने एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में ईद मनाने को लेकर सोमवार को चंद्रदीप थाना परिसर में थानाधयक्ष राजीव कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियो के साथ बैठक आयोजित हुई। 


बैठक को संबोधित करते हुए थानाधयक्ष ने कहा कि ईद आपसी भाईचारे व शान्ति का पर्व है। इसे आपस में एकजुट होकर शान्ति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी नमाज वाले जगहों व ईदगाह पर पुलिस बल तैनात रहेंगे। पुलिस सादे लिवास में भी गश्त करते रहेगी। लोग अफवाहों से दुर रहेंगे। किसी प्रकार की असुविधा होने पर थाना को जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि पर्व किसी भी समुदाय का हो सभी का सहयोग होना जरूरी होता है।


थानाधयक्ष ने बारी-बारी से सभी लोगों की समस्या सुनकर निदान करने का हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों  द्वारा पर्व में खलल उत्पन्न करने लिए बेताब रहता है। वैसे लोगों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। कुछ जगह संवेदनशील है, जहां पर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की जाएगी।
मौके पर मो. अनवर इकबाल, मो. मकसुद खां , नरेश प्रसाद, धर्मेंद्र कुशवाहा, नरेश पासवान, रवि कुमार, मो. मंगरू, रामनरेश सिंह, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

Responsive Advertisement