रतनपुर : चित्रगुप्त महाराज की प्राण-प्रतिष्ठा में निकली जल यात्रा, दिखा मनोरम दृश्य - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 5 जून 2019

रतनपुर : चित्रगुप्त महाराज की प्राण-प्रतिष्ठा में निकली जल यात्रा, दिखा मनोरम दृश्य

रतनपुर(गिद्धौर) | भीमराज/अभिषेक】 :-
गिद्धौर प्रखंड के रतनपुर पंचायत स्थित श्री श्री 108 चित्रगुप्त महाराज की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन 05 जून से 7 जून तक किया जाएगा।


इस आयोजन को लेकर बुधवार को कर्मकुटी एवं जल यात्रा का आयोजन हुआ। वहीं गुरुवार को फलादिवास, और नारायण पाठ किया जाएगा। अनुष्ठान के अंतिम दिन शुक्रवार को देवस्थापन, नगर-भ्रमण , राजोपचार पूजन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।

बता दें कि रितेश कुमार के सहयोग से जयपुर से 4.5 फ़ीट का प्रतिमा मंगवाया गया। रतनपुर के कायस्थ टोला के सौजन्य से ये कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमे डुमरी गाँव के विद्वान ब्राह्मण अपना अहम योगदान दे रहे हैं।
वहीं इस आयोजन को लेकर अध्यक्ष विनय अश्म, कोषाध्यक्ष शेखर कुमार सिन्हा, एवं संयोजक अनिल कुमार सिन्हा सक्रिय तरीके से लगे हुए हैं।
इस दो दिवसीय अनुष्ठान से रतनपुर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल दिख रहा है|

Post Top Ad -