रतनपुर : चित्रगुप्त महाराज की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर निकला नगर भ्रमण यात्रा, एक जुट हुए लोग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 7 जून 2019

रतनपुर : चित्रगुप्त महाराज की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर निकला नगर भ्रमण यात्रा, एक जुट हुए लोग

(रतनपुर (गिद्धौर) | भीमराज/अभिषेक) :-
गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत रतनपुर में श्री श्री 108 चित्रगुप्त महाराज की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कायस्थ समाज के लोगों द्वारा शुक्रवार को नगर भ्रमण यात्रा निकाली गई। यह नगर भ्रमण रतनपुर पंचायत के विभिन्न मुहल्ले, चौक चौराहे से गुजरते हुए लगभग सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे एवं ग्रामीण के अपार जनसमूह के साथ नगर भ्रमण यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के दौरान रतनपुर ग्राम का पूरा माहौल भक्तिमय में देखा गया।

बताते चले कि श्री श्री 108 चित्रगुप्त महाराज जी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूजा समिति के संयोजक प्रोफ़ेसर अनिल कुमार सिन्हा, अध्यक्ष विनय 'अश्म' , कोषाध्यक्ष शेखर कुमार सिन्हा हैं जबकि  इस तीन दिवसीय धार्मिक पूजनोत्सव  के पहले दिन बुधवार को कर्मकुटी, जल यात्रा, मंडप प्रवेश आदि दूसरे दिन गुरुवार को अन्नधिवास, फलादिवास, शर्कराधिवास, नारायण पाठ आदि संपन्न हो चुका है। 


वहीं प्रातः देव स्थापन, प्रसादास्नपन, नगर भ्रमण के बाद चित्रगुप्त महाराज की प्राण प्रतिष्ठा राजोपचार पूजन, हवन, पूर्णाहुति एवं शाम को प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा। वहीं जबकि इस नगर भ्रमण यात्रा  के दौरान शेखर कुमार सिन्हा, पवन कुमार सिन्हा, मधुर चांद, कन्हैया जी, प्रभात कुमार, राजीव कुमार, अभय कुमार, संजय कुमार, विनोद कुमार सिन्हा के अलावे कायस्थ समाज के कई लोग शामिल दिखे।

Post Top Ad -