अलीगंज : पीड़ित परिजन से मिले JDU प्रदेश महासचिव, दिया न्याय का भरोसा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 30 जून 2019

अलीगंज : पीड़ित परिजन से मिले JDU प्रदेश महासचिव, दिया न्याय का भरोसा


अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-  रविवार को जनता दल यू के प्रदेश महासचिव मो. नजम इकबाल अलीगंज पहुंच कर पीड़ित परिजनों से मिले और हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया।


मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष शीतल मेहता, मो. मेजर, मो. कुरैशी सहित दर्जनों जदयू कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में इस दौरान उन्होंने कहा कि सूबे की सरकार प्रदेश में हो रहे अवैध नरसिंग होम संचालकों को किसी भी हालत में बक्शा नही जाएगा। फर्जी डिग्री धारी चिकित्सक पर मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री की कड़ी निगाहें है। झोलाछाप चिकित्सक आज अधिकारियों व स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से गरीबों का आर्थिक शोषण करने में लगे हैं। झोलाछाप चिकित्सक के पास जानकारी का अभाव रहने से मरीज असमय ही मौत के मुंह मे चले जाते हैं।
पीड़ित अभिमन्यु गुप्ता के परिजनों से मिलकर उन्होंने उनका ढाढस बंधाते हुए  कहा कि दोषी डॉ. पर कड़ी कारवाई करने के लिए सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से मिलकर हर संभव पीड़ित परिजन को न्याय दिलाया जाएगा। प्रदेश महासचिव ने सिविल सर्जन से बात कर प्रसुता की मौत मामले में सीएस ने तीन दिन में जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपने की बात कही।
बता दे कि,  अलीगंज  बाजार  मुख्यमार्ग  स्थित आरोग्य सेवा क्लीनिक में बीते 21 मई को स्थानीय निवासी अभिमन्यु गुप्ता की 25 वर्षीय गर्भवती पत्नी रंजु कुमारी की ऑपरेशन के दौरान सुई लगाने के बाद मौत हो गयी थी।जिसमें पीड़ित ने चंद्रदीप थाना में क्लिनिक संचालक सह डॉ. एस कुमार पर जानबूझकर लापरवाही बरतने व पैसे की लोभ में प्रसुता की हत्या करने की मामला दर्ज कराया था।
विदित हो कि, अभी भी अलीगंज में दर्जनों क्लिनिक डिग्रीधारी चिकित्सक का बोर्ड लगा झोलाछाप चिकित्सा, सिजेरियन ऑपरेशन कर गरीब मरीजों को जमकर आर्थिक शोषण कर रहे हैं।

Responsive Advertisement