गवर्नर ने बिहार मंत्रिपरिषद के 8 नये मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 2 जून 2019

गवर्नर ने बिहार मंत्रिपरिषद के 8 नये मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई

[न्यूज़ डेस्क | gidhaur.com] :-
महामहिम राज्यपाल श्री लाल जी टंडन ने रविवार को बिहार मंत्रिपरिषद के 8 नये मंत्रियो को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ-ग्रहण-समारोह राजभवन के दरबार हॉल में आज पूर्वाह्न 11:30 बजे आयोजित किया गया। बिहार राज्य के मंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में श्री नरेंद्र नारायण यादव स.वि.स. श्री श्याम रजक, स.वि.स. श्री अशोक चौधरी,  स.वि.स. श्रीमती बीमा भारती,  स.वि.स. श्री संजय कुमार झा,  स.वि.स. श्री रामसेवक सिंह,  स.वि.स.श्री नीरज कुमार एवं स.वि.स.श्री लक्ष्मेश्वर राय को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।


शपथ ग्रहण समारोह में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी,  बिहार विधान सभा के अध्यक्ष श्री विजय कुमार चौधरी,  बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति मोहम्मद हारुन रशीद,  बिहार के कई मंत्री गण विधायक गण अन्य जनप्रतिनिधिगण आदि भी उपस्थित थे।

महामहिम राज्यपाल ने माननीय मुख्यमंत्री बिहार की सलाह पर नए मंत्रियों के बीच विभागों को भी आवंटित करने का आदेश प्रदान कर दिया है।  पुराने मंत्रियों के भी विभागों में कुछ परिवर्तन हुए है।

◆ संबंधित मंत्रियों एवं आवंटित विभागों की सूची निम्न प्रकार हैं -

1. श्री जय कुमार कुमार सिंह - विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग

2. श्री महेश्वर हजारी  - योजना एवं विकास विभाग

3. श्री प्रमोद कुमार  - कला संस्कृति एवं युवा विभाग

4. श्री विनोद कुमार सिंह  - पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग

5. श्री कृष्ण कुमार ऋषि - पर्यटन विभाग

6. श्री ब्रज किशोर बिन्द  - खान एवं भूतत्व विभाग

7. श्री नरेंद्र नारायण यादव  - लघु जल संसाधन विभाग तथा विधि विभाग

8. श्री श्याम रजक  - उद्योग विभाग

Responsive Advertisement