अलीगंज : वट सावित्री पूजा सम्पन्न, पति की लंबी उम्र के लिए पत्नी ने रखा व्रत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 3 जून 2019

अलीगंज : वट सावित्री पूजा सम्पन्न, पति की लंबी उम्र के लिए पत्नी ने रखा व्रत


(अलीगंज | चंद्रशेखर सिंह) :- सुहागिन महिलाओं ने सोमवार को अपने-अपने पति के दीर्घायु के साथ-साथ मंगलजीवन की कामनाओं के साथ उपवास रख वट वृक्ष में नीचे रक्षा सूत्र बांधकर ब्राह्मण से कथा सुनी।
बताया जाता है कि पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएँ पौराणिक काल से ही वट सावित्री  की पुजा करती आ रही है। महिलाएं इस व्रत की तैयारी 15 दिन पहले से ही शुरू कर देती है।



- पौराणिक काल से चली आ रही व्रत की परंपरा -

विद्वान पंकज पाण्डेय बताते हैं कि पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएँ पौराणिक काल से ही यह व्रत करती आ रही हैं। कभी सत्यवान की अल्प आयु में मौत होने पर पत्नी  सावित्री को अपनी तपस्या व धर्मराज के सहयोग से वट वृक्ष के पास ही पति का अभयदान प्राप्त हुआ था। जिसके बाद से आज तक महिलाएँ वट सावित्री व्रत रखकर वट वृक्ष की पुजा करती आ रही है।

सोमवार की अहले सुबह से वट वृक्ष के पास महिलाओं की भीड़ उमडी पड़ी ।
अलीगंज प्रखण्ड क्षेत्र में यह एकदिवसीय पर्व विधिवत सम्पन्न हो गया।

Responsive Advertisement