आम आदमी पार्टी 1 जुलाई को जमुई में चलाएगा निःशुल्क सदस्यता अभियान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 30 जून 2019

आम आदमी पार्टी 1 जुलाई को जमुई में चलाएगा निःशुल्क सदस्यता अभियान


जमुई :
आम आदमी पार्टी 1 जुलाई से बिहार में सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। सदस्यता अभियान का नेतृत्व जिला अध्यक्षों के द्वारा किया जायेगा।

इस बाबत पार्टी के जमुई जिलाध्यक्ष राज कुमार ने रविवार को जानकारी दी  कि पार्टी द्वारा जमुई के कचहरी चौक पर 1 जुलाई को सुबह 9 बजे से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रखंड से लेकर पंचायत के हर एक गांव में पहुंचेंगे।

सदस्यता अभियान की निगरानी और धारदार बनाने के लिए पार्टी ने बिहार के प्रत्येक जिलों में प्रभारी भी नियुक्त किया है। सदस्यता अभियान 15 सितंबर 2019 तक चलेगी।

आम आदमी पार्टी के इस सदस्यता अभियान के द्वारा कोई भी इच्छुक व्यक्ति निःशुल्क पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकता है।

Post Top Ad -